आगरालीक्स …आगरा में सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बाद प्रत्याशियों के बीच बंटवारे की रार थम नहीं रही है, सपा के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी ने भी नामांकन कर दिया है।
सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बाद कांग्रेस को आगरा की नौ विधानसभा में से तीन सीटें मिली हैं। आगरा उत्तर सीट से सपा ने अतुल गर्ग को टिकट दी है, सोमवार को अतुल गर्ग कलक्ट्रेट में नामांकन करने के लिए पहुंचे। इस सीट से कांग्रेस से डॉ डीसी गोयल टिकट मांग रहे थे, दोपहर में डॉ डीसी गोयल भी नामांकन करने पहुंच गए। उनका कहना है कि कांग्रेस हाईकमान ने उनसे पर्चा दाखिल करने के लिए कहा है, इसलिए नामांकन के लिए आए हैं, अभी उन्हें कांग्रेस से बी फॉर्म नहीं मिला है।
सपा ने गठबंधन के बाद दो प्रत्याशियों की टिकट काटी
आगरा दक्षिण सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी नजीर अहमद पहले ही घोषित हो चुके हैं। इस सीट पर सपा से क्षमा जैन सक्सेना प्रत्याशी थीं। उनकी टिकट कटने के बाद रविवार रात को कांग्रेस प्रत्याशी नजीर उनके आवास पर पहुंचे और उनसे समर्थन मांगा। वहीं, आगरा ग्रामीण सीट पर सपा ने राकेश धनगर को प्रत्याशी घोषित किया था, इनकी टिकट काट दी गई है। अब इस सीट पर कांग्रेस के उपेंद्र सिंह चुनाव लडेंगे। जबकि कांग्रेस को तीसरी सीट खेरागढ दी गई है, इस सीट पर भाजपा छोडकर सपा में शामिल हुए अमर सिंह परमार को प्रत्याशी घोषित किया गया था। अब इस सीट पर अभी हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए केशव दीक्षित की पत्नी कुसुमलता दीक्षित को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है।
अब ये हैं सपा और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी
आगरा उत्तर अतुल गर्ग पहले डॉ कुंदनिका शर्मा प्रत्याशी थी
एत्मादपुर राजाबेटी बघेल पहले प्रेम सिंह बघेल प्रत्याशी थे
आगरा छावनी ममता टपलू
फतेहाबाद डॉ राजेंद्र सिंह
आगरा ग्रामीण उपेंद्र सिंह, कांग्रेस से गठबंधन के प्रत्याशी हैं, इस सीट पर सपा ने राकेश धनगर को प्रत्याशी घोषित किया था
खेरागढ कुसुमलता दीक्षित कांग्रेस से प्रत्याशी हैं, इस सीट पर सपा ने अमर सिंह परमार को प्रत्याशी घोषित किया था
आगरा दक्षिण सपा और कांग्रेस गठबंधन से नजीर अहमद पहले क्षमा जैन सक्सेना
बाह अंशुरानी
फतेहपुर सीकरी लाल सिंह लोधी
Leave a comment