आगरालीक्स…(7 February 2022 Agra News) समाजवादी पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ इस प्रत्याशी को उतारा. 24 उम्मीदवारों का किया ऐलान…
यूपी विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों को घोषित करने का सिलसिला भी जारी है. समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 24 और उम्मीदवारों का ऐलान किया. इनमें सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर शहर की सीट से भी प्रत्याशी का ऐलान किया गया है. सपा ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सभावती शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. सपा ने इसके अलावा प्रतापगढ़, इलाहाबाद, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, वाराणसी और मिर्जापुर जिलों की सीटों के प्रत्याशी घोषित किए हैं.
ये है पूरी लिस्ट

