आगरालीक्स…(7 February 2022 Agra News) आगरा में तापमान बढ़ा. सोमवार को दिन में हुआ गर्मी का अहसास. इस दिन बारिश के बन रहे चांस.
आगरा में मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है. सोमवार को दिन में गर्मी का अहसास हुआ. सुबह से ही तेज धूप खिली. इसके कारण तापमान भी बढ़ा. सोमवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहे, वहीं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा.
9 को बारिश के चांस
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के भी चांस हो रहे हैं. ऐसे में मौसम एक बार फिर से बदल सकता है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 9 फरवरी को बारिश हो सकती है.