आगरलाीक्स…. डीजी सीबीसीआइडी जगमोहन यादव को उप्र का नया डीजीपी नियुक्त कर दिया। उनका कार्यकाल दिसंबर 2015 तक होगा यानी वे छह महीने के लिए डीजीपी रहेंगे। उन्हें डीजीपी अरविंद कुमार जैन की जगह बनाया गया है। 1983 बैच के आइपीएस जगमोहन इस दौड़ में काफी समय से थे। जौनपुर जिले के मूल निवासी जगमोहन सपा सरकार के करीबी हैं। सरकार बनने के बाद ही उन्हें एडीजी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। जब उन्हें एडीजी कानून-व्यवस्था के पद से हटाया गया था तब तत्कालीन डीजीपी एसी शर्मा से उनके मतभेद बढ़ गये थे। हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोपों में एसी शर्मा का नाम आने के बाद जगमोहन की साख सरकार की नजर में बढ़ी और उन्हें पुलिस महकमे का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पद सौंप दिया गया।
प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा ने मंगलवार शाम जगमोहन यादव के डीजीपी बनाये जाने की जानकारी दी।
Leave a comment