
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पुलिस को बिना भय के काम करना होगा। अब तो मीडिया के लोग प्रेस की धमकी देते हैं। अगर पुलिस बिना भय के काम करेगी तो उनको समाज के हर वर्ग से भी सम्मान मिलेगा और इनका भरोसा भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अक्सर ही पुलिस की टीमें बिना खाना खाये ड्यूटी करती रहती हैं। अब आपको धमकी और दबाव में काम करने की जरूरत नहीं है।
सरकार जल्द ही प्रदेश के थानों का भी आधुनिकीकरण करेगी। एक बार फिर मुख्यमंत्री ने 1090 को अपनी बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पुलिस विभाग में इस बार सर्वाधिक प्रमोशन देने के साथ ही पुलिस विभाग को आधुनिक बनाने का काम किया है। आधुनिक कंट्रोल रूम ट्रैफिक सुधारने के साथ ही लॉ एंड ऑर्डर में भी मदद कर रहा है। इस मौके पर उन्होंने डीजीपी एके जैन के कार्यकाल की भी काफी सराहना की। सीएम ने कहा कि डीजीपी ने कम वक्त में अच्छा काम किया।
Leave a comment