आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को वोटरों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश. डीएम ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा. एमएलसी चुनाव के लिए आगरा में शिक्षक में 12 और स्नातक में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं. आगरा खंड के 12 जिलों में शिक्षक में 50 हजार और स्नातक में 1.80 लाख मतदाता हैं. चुनाव के दिन मतदाओं के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा.
डीएम ने जारी किए आदेश
समान्य प्रशासन विभाग की ओर से यह अवकाश दिए जाने के आदेश मंगलवार को जारी कर दिए गए हैं. आगरा के डीएम मनीष बंसल की आदेश की प्रति जारी की गई है. आदेश के तहत उत्तर प्रदेश के सभी कर्मचारी जो विश्व विद्यालय स्नातक हैं और जो स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचनों के लिए बोनाफाइड मतदाता हैं, को मतदाधिकार के लिए मतदान दिवस 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया गया है.