यूपीलीक्स…UP News : आगरा कारोबार की ग्रोथ के मामले में प्रदेश में 12 वें स्थान पर, 2022 की तुलना में 16 फीसदी ग्रोथ। ( UP News : Agra on 12th in Business growth in UP#Agra )
उत्तर प्रदेश में जीएसटी संग्रह के आधार पर जिलों के कारोबारी विकास का आकलन किया गया है। इसमें पहले नंबर पर अयोध्या है, अयोध्या में 2022 में 990.14 करोड़, 2023 में 1331.92 करोड़ और 2024 में 1798.23 करोड़ जीएसटी जमा हुआ है, यह 2022 से 35.01 फीसदी अधिक है। इसमें दूसरे नंबर पर इटावा तो तीसरे नंबर पर मुरादाबाद और 4 थे नंबर पर मेरठ, पांचवे नंबर पर लखनऊ द्वितीय, छठवें नंबर पर गोरखपुर जोन, इसके बाद झांसी, सहारनपुर, वाराणसी द्वितीय, प्रयागराज और लखनऊ प्रथम हैं।
आगरा 12 वें स्थान पर
जीएसटी संग्रह के मामले में आगरा 12 वें स्थान पर है। आगरा में 2022 में 1802.68 करोड़ रुपये, 2023 में 2213.59 करोड़ रुपये और 2024 में 2568.50 करोड़ जीएसटी संग्रह हुआ है, यह 2022 से 16.05 फीसदी अधिक है।