राज्य सरकार द्वारा भारतीय अनिवासी तथा विशेष रूप से उत्तर प्रदेश मूल के अनिवासी भारतीयों से सम्पर्क व सम्बन्ध सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश प्रवासी दिवस का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रथम माइग्रेण्ट रिसोर्स सेन्टर का लोकार्पण भी करेंगे,जिसे उ.प्र. वित्तीय निगम के लखनऊ कार्यालय में स्थापित किया गया है।
चार जनवरी का कार्यक्रम
प्रातः 9.30 से 3.30 बजे तक पंजीकरण होगा। अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक बैठक। शाम चार बजे मुख्यमंत्री प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। शाम 4.30 बजे उद्घाटन सत्र है। इसे मुख्य रूप से मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इसी सत्र में यूपी रत्न अवॉर्ड दिए जाएंगे। शाम छह से 6.45 बजे तक नेटवर्किंग है। रात्रि में पाकिस्तान के सूफी गायक राहत फतेह अली खान का कार्यक्रम है। संगीत संध्या का सबको इन्तजार है। उत्तर प्रदेश मूल के करीब 200 अनिवासी भारतीयों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कराया है।
पांच जनवरी का कार्यक्रम
प्रातः 10 से 11 बजे तक पैनल चर्चा होगी। विषय है- उम्मीदों का प्रदेश- उत्तर प्रदेश। पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे तक उत्तर प्रदेश के विकास पर चर्चा होगी। दोपहर 12.15 से 1.15 बजे तक उम्मीदों के प्रदेश पर पैनल चर्चा होगी। अपराह्न 2.15 से 3.15 बजे तक अपना मार्ग तलाशें विषय पर पैनल चर्चा की जाएगी। अपराह्न 3.15 से 4.30 बजे तक विकास में सहभागिता विषय पर पैनल चर्चा होगी। शाम 5.30 बजे से समापन सत्र है। शाम 6.15 बजे से बिरजू महाराज अपनी प्रस्तुति देंगे।
छह जनवरी का कार्यक्रम
प्रातः 10 बजे से एनआरआई को स्मारकों के दर्शन कराए जाएंगे। एक ग्रुप ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुरसीकरी जाएगा, तो दूसरा समूह ताजमहल, आगरा किला और वृंदावन जाएगा।
Leave a comment