आगरालीक्स…(News 3rd July) यूपी में 53 जिलों में आज जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव है। अलीगढ, हाथरस, फीरोजाबाद सहित 45 जिलों में भाजपा और सपा में सीधी टक्कर है. चार जिलों में त्रिकोणीय और तीन जिलों में चतुष्कोणीय मुकाबला है।
यूपी के 53 जिलों में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान हो रहा है, आगरा अलीगढ मंडल में भी चुनाव है। सुबह 11 बजे से मतदान होगा और शाम को मतगणना के बाद नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे, 50 फीसद से अधिक सदस्य जिस प्रत्याशी के लिए मतदान करेंगे, उसे अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।
आगरा सहित 21 जिलों में भाजपा, एक में सपा निर्विरोध विजयी
आगरा सहित यूपी के 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 को नामांकन हुआ, 29 को नामांकन पत्र वापस लिए गए। आगरा में भाजपा की डॉ मंजू भदौरिया ने ही नामांकन किया। कुछ जिलों में नामांकन वापस ले लिए गए। 22 जिलों में निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। 22 में से 21 जिलों में भाजपा के अध्यक्ष चुने गए हैं।
ये है स्थित
यूपी में जिले 75
निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए 22 ( 21 भाजपा और 1 सपा)
आज हो रहा चुनाव 53 जिलों
45 जिलों में भाजपा और सपा में सीधी टक्कर