Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Breaking : Aamir Khan & Kiran roa announces divorce #bollywoodnews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Breaking : Aamir Khan & Kiran roa announces divorce #bollywoodnews

141

आगरालीक्स …(News 3rd July)आमिर खान और किरण राव ने लिया तलाक, 15 साल पहले हुई थी शादी, एक साथ तलाक की जानकारी दी।

एक्टर आमिर खान ने अपनी पत्नी डायरेक्टर किरण राव से शनिवार को तलाक लेने का बयान जारी किया, इसके साथ ही बॉलीवुड में खलबली मच गई। दोनों एक दूसरे से अलग हो रहे हैं लेकिन कारोबारी रिश्ते जारी रहेंगे, आमिर खान और किरण राव ने कहा है कि दोनों मिलकर बेटे आजाद का लालन पालन करेंगे।

लगान मूवी के सेटस पर हुई थी मुलाकात
आमिर खान और किरण राव की मुलाकात लगान मूवी के सेट पर हुई थी, किरण राव असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहीं थी, आमिर खान ने किरण राव से 28 दिसंबर 2005 में शादी कर ली थी, ये आमिर खान की दूसरी शादी थी, किरण राव 2011 में सरोगेसी से मां बनी थी। आमिर खान ने अपनी पहली पत्नी रीना रत्ता से 2002 में तलाक लिया था।

संयुक्त स्टेटमेंट किया जारी
आमिर खान और किरण राव ने संयुक्त स्टेटमेंट जारी किया, यह स्टेटमेंट अंग्रेजी में है, इसमें उन्होंने लिखा है कि “इन 15 खूबसूरत सालों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और खुशी को शेयर किया। हमारा रिश्ता सिर्फ विश्वास सम्मान और प्यार में बढा है, अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। पति पत्नी के रूप में नही बल्कि सह माता पिता और परिवार के रूप में। हमने कुछ समय पहले अलग होने के प्लान को शुरू किया था, अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं। हम दोनों अलग अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह शेयर करेंगे, हम अपने बेटे आजाद के प्रति स​मर्पित माता पिता हैं, आजाद का पालन पोषण मिलकर करेंगे । काम भी मिलकर करेंगे। उन्होंने लिखा है कि हमारे रिश्ते में निरंतन समर्थन और समझ के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों को बहुत बहुत धन्यवाद, जिनके बिना हम यह कदम लेने में इतना सुरक्षित महसूस नहीं करते। आशा करते हैं कि आप भी हमारी तरह इस तलाक को अंत की तरह नहीं बल्कि एक नए सफर की शुरुआत के रप में देखेंगे, धन्यवाद और प्यार किरण और आमिर।”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

error: Content is protected !!