Monday , 15 June 2026
Home आगरा UPAROICON Agra : Proton Therapy reduce side effect in Cancer Patients #agranews
आगराबिगलीक्सहेल्थ

UPAROICON Agra : Proton Therapy reduce side effect in Cancer Patients #agranews

129

आगरालीक्स ….आगरा में कैंसर रोग विशेषज्ञ चर्चा कर रहे हं कि कैंसर मरीजों का दर्द कम कैसे हो, इलाज ऐसा दिया जाए जिसके साइड इफेक्ट बहुत कम हों।शनिवार को होटल रमाडा में आयोजित दो दिवसीय कैंसर रोग विशेषज्ञ के 32 वें सम्मेलन यूपीएरीकान में स्तन कैंसर, गर्भाशय के कैंसर के अत्याधुनिक इलाज पर चर्चा की गई।


सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया, उन्होंने कहा कि कैंसर रोगियों का दर्द दूर करने में चिकित्सक जुटे हुए हैं। यह अच्छा प्रयास है। वहीं, वाराणसी से आए डा. सत्यजीत प्रधान ने बताया कि कैंसर मरीजों का इलाज कीमोथैरेपी, रेडियोथैरेपी और सर्जरी से किया जाता है। इन सभी के दुष्परिणाम हैं। इन्हें कम करने का प्रयास किया जा रहा है। रेडियोथैरेपी में तेजी से बदलाव हुए हैं, अब टार्गेटेड रेडियोथैरेपी की जा रही है। मगर, इससे त्वचा जल जाती है। ऐसे में प्रोटोन थैरेपी एक नई तकनीकी है। इससे जहां कैंसर की गांठ है, उसी को नष्ट किया जाता है। इससे त्वचा नहीं जलती है। आयोजन सचिव डा. सुरभि गुप्ता ने बताया कि पहले दिन स्तन और गर्भाशय के कैंसर के इलाज पर चर्चा की गई। प्रारंभिक अवस्था में इन कैंसर का पता चल जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। इसकी जागरूकता के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। एसएन के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता, एसोसिएशन आफ रेडियोएशन आनकोलाजिस्ट आफ इं​डिया के अध्यक्ष अध्यक्ष डा. राजेश वशिष्ठ, डा. अनु तिवारी, डा. एके आर्य, डा. अनुज त्यागी, डा. भूपेंद्र चाहर आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live news: There may be rain in Agra at night, weather changes from evening…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात को हो सकती है बारिश, शाम से बदला मौसम....

agraleaksबिगलीक्स

Agra Live News: Textile trader robbed of goods worth ₹20 lakh in Agra at gunpoint…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कपड़ा कारोबारी की कनपटी पर लगाकर 20 लाख का माल...

बिगलीक्स

Agra Live News: Commercial Flight start from Noida Jewar International Airport

आगरालीक्स… वीडियो नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से उड़ान सेवाएं शुरू,...

आगरा

Obituaries of Agra on 15th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!