आगरालीक्स…. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए कैंसर मरीज को किडनैप कर मांगी पांच लाख की फिरौती, एक अरेस्ट।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में फिरोजाबाद के नगला खंगर के रहने वाले वीरेंद्र कैंसर का इलाज करा रहें हैं, वे अपनी रेडियोथैरेपी कराने एसएन आते हैं और यहां रैन बसेरे में ठहरते थे। नौ दिसंबर को 42 साल के वीरेंद्र एसएन में रेडियोथैरेपी कराने के लिए पहुंचे, परिजनों ने उनके फोन पर संपर्क किया लेकिन फोन नहीं लगा। इससे परिजन परेशान हो गए।

13 दिसंबर को मांगी पांच लाख की फिरौती
परिजनों ने आगरा के थाना एमएम गेट में वीरेंद्र के न मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। 13 दिसंबर को वीरेंद्र के मोबाइल नंबर से फोन आया, फोन करने वाले ने कहा कि वीरेंद्र को किडनैप कर लिया है, वीरेंद्र को छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की।
अपहरणकर्ता पुलिस ने किया अरेस्ट
पुलिस ने जांच शुरू की, पुलिस ने छानबीन के बाद टूंडला निवासी हरिओम को वीरेंद्र का अपहरण कर पांच लाख की फिरौती मांगने पर अरेस्ट कर लिया। मगर, कैंसर मरीज वीरेंद्र का पता नहीं चला है। पुलिस पूछताछ में हरिओम ने बताया कि वह पहले नलकूप विभाग में काम करता था दो साल से काम नहीं कर रहा है। वीरेंद्र ने ही उससे फिरौती मांगने के लिए कहा था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।