आगरालीक्स आगरा में भी कोरोना के कोहराम के चलते निवेशकों को बडा झटका लगा है, सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन.. सेंसेक्स और निफ्टी 10 फीसदी से अधिक लुढकने पर ट्रेडिंग रोकनी पडी, ट्रेडिंग 45 मिनट के लिए रोकी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2,225.18 अंक यानी 6.79 फीसदी की ढलान के साथ 30,552.96 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 699.55 अंक यानी 7.29 फीसदी की गिरावट के साथ 8,890.60 के निचले स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स 3,090.62 अंक यानी 9.43 फीसदी लुढ़ककर 29,687.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी में 966.10 अंक यानी 10.07 फीसदी की गिरावट के बाद 8,624.05 के स्तर पर पहुंच गया। सुबह 10:08 बजे सेंसेक्स 3,488.83 अंक यानी 10.64 फीसदी की ढलान के साथ 29,289.31 के स्तर पर था। इस वजह से ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। यानी कुछ देर तक शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। निवेशक ना तो शेयर खरीद सकते हैं और ना ही बेच सकते हैं। ये ट्रेडिंग 45 मिनट के लिए रोकी गई है।