आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी स्कूल 22 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए बैठक के बाद प्रदेश के सभी स्कूलों को 22 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है।
यूपी सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है, सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बैठक की। इसके बाद 22 मार्च तक प्रदेश के सभी स्कूल और कॉेलेजों को 22 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है, 23 मार्च को समीक्षा की जाएगी, इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि स्कूल कब से खोले जाएंगे।
आंबेडकर विवि की चल रहीं परीक्षाएं
आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की आगरा के साथ ही अलीगढ, मथुरा, फीरोजाबाद, कासगंज, एटा मैनपुरी, हाथरस के कॉलेजों के छात्रों की मुख्य परीक्षा चल रही हैं, इस मामले में कुलपति प्रो अशोक मित्तल का कहना है कि उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के संज्ञान में है कि विवि की परीक्षाएं चल रही हैं, शासन स्तर से जो आदेश मिलेंगे उनका अनुपालन किया जाएगा। अभी परीक्षा स्थगित नहीं की गई है। परीक्षा स्थगित नहीं की गई हैं, कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के लिए पूरी एहतियात बरती जाएगी।
चल रही परीक्षाएं नहीं होंगी स्थगित
सीएम योगी आदित्यनाथ ने टवीट किया है कि जो परीक्षाएं चल रही हैं वह स्थगित नहीं की गई हैं, वहीं 14 मार्च से प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैंं
आगरा में सात केस
आगरा में इटली से 25 फरवरी को लौट कर आए जूता कारोबारी सगे भाई, एक महिला और दो बच्चों में तीन मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल मे जूता कारोबारी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।अभी तक आगरा के 7 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है और करीब 245 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसके लिए आगरा में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083