आगरालीक्स (20 July News)। संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद लोकसभा दो बजे तक के लिए स्थगित की गई।
संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद लोकसभा दो बजे तक के लिए स्थगित की गई। राज्यसभा भी एक बजे तक के लिए स्थगित की गई थी, जिसके बाद यह फिर शुरू हुई।
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी सांसदों से कहा कि सत्य को बार—बार जनता तक पहुंचाएं। सरकार के काम के बारे में बताइये। कांग्रेस सब जगह खत्म हो रही है, लेकिन उन्हें अपने बजाय हमारी चिंता ज्यादा है।