आगरालीक्स ….आगरा में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि समाज में परिवर्तन लाने के लिए महिलाओं को निर्भीक और सशक्त होना होगा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखिका मंच द्वारा आयोजित गोष्ठी में आगरा कॉलेज की अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ दीपा रावत ने कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता महिलाओं को निर्भीक बनाएगी, बीडी जैन डिग्री कॉलेज की इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ मधु वशिष्ठ ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि महिला अनूठा कार्य करती हैं तो समाज में परिवर्तन आता है। डॉ शिखा श्रीधर, डॉ अपर्णा रानी, डॉ अमिता सरकार, प्रीति आनंद, शशि मल्होत्रा, गीता शर्मा, करुणा आदि मौजूद रही।
Leave a comment