आगरालीक्स ….अगारा में रणवीर कपूर पर फिल्माया गया गाना ओ कबीरा मान जा…. फेम सिंगर तोची रैना ने वरिष्ठ टीवी पत्रकार (आगरा, कमला नगर निवासी) पियूष पांडे की पुस्तक धंधे मातरम का विमोचन किया।
मंगलवार को होटल गोवर्धन में तोची ने पियूष की पुस्तक धंधे मातरम के बारे में बोलते हुए कहा कि पियूष गम्भीर से गम्भीर विषय को बड़े व्यंगात्मक तरीके से पेश करते हैं और विषय से जुड़ी विसंगतियों और आक्रोश को बड़ी सहजता और व्यंगातम अंदाज में सामने लाते हैं। हिन्दी व्यंग को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने पियूष पांडे को धंधे मातरम के लिए शुभकामनाएं भी दी
पीयूष के इस व्यंग संग्रह में 54 व्यंग है जिसका हर रंग अलग है उन्होंने समाज में छपी विसंगतियों को हास्य के रूप में परोसा है इस व्यंग संग्रह के विषय में बोलते हुए पीयूष ने कहा की जिन नए विषयों पर पुराने व्यंगकार व्यंग करने से बचते हैं उन्होंने खास तौर पर उन्हें चुना है इसमें सोशल मीडिया से लेकर मीडिया में एंकरिंग के लिए की जाने वाली तैयारियों तक विषय शामिल है.. धंधे मातरम नाम के विषय में बताते हुए पियूष ने कहा. कि आजकल धंधा ही सर्वोपरि है जात पात ऊंच नीच और धर्म सब धंधे के आगे फीके हैं इसीलिए उन्होंने इस व्यंग संग्रह का नाम धंधे मातरम रखा..
इस मौके पर ब्रिज खंडेलवाल ने कहा की पीयूष के व्यंग में अलग धार है धंधे मातरम अपनी किस्म का अलग ढंग है तो एंकरिंग के लिए कोर्स दिखाते हुए व सीधे मीडिया के एंकरों पर कटीली टिप्पणी करते हैं…
संगीत के विषय में बोलते हुए. तोची रैना कहा कि संगीत के मामले में सीखना और समझना अलग अलग है। अपना कैरियर बनाने के लिए तमाम लोग संगीत सीखते हैं, लेकिन उसे समझने की कोशिश नहीं करते। जब तक आप संगीत का एक साधना के रूप में गहराई से समझने की कोशिश नहीं करेंगे, आप इसमें कभी सफल नहीं हो सकते। एक फ़िलॉसफर की तरह संगीत को समझें, इसके बाद आपके द्वारा गाए गए गीत में जान आ जाएगी।
तोची कहते हैं कि गीत में दो लाइन का मुखड़ा होता है, लेकिन एक असली संगीतकार इस दो लाइन को एक घंटे तक अलग-अलग रूप से प्रस्तुत कर सकता है। लेकिन आजकल के संगर तो सिर्फ गाना जाना जानते हैं, सुर और ताल नहीं। आज के दौर में संगीत सीखने वाले आ रहे हैं जो स्थापित सिंगर के गानों की कॉपी करते हैं। इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। इस दौरान ब्रज खंडेलवाल, सुरेन्द्र शर्मा, श्रवण कुमार, पुनीत पांडे, अशवनी पालीवाल आदि मौजूद रहे।
Leave a comment