आगरालीक्स …Agra News: बरेली में आयोजित यूपीकॉन में डॉक्टरों की संस्था आईएमए, आगरा को तीन श्रेणी में अवार्ड। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि यूपीकॉन में आइएमए, आगरा को प्रदेश की द्वितीय सर्वश्रेष्ठ ब्रांच,सर्वश्रेष्ठ सचिव(डॉ. रजनीश मिश्रा) ,सर्वश्रेष्ठ स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक के लिए सम्मानित किया गया। यूपीकॉन में डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. मुकेश गोयल, आईएमए, आगरा के सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा और डॉ. वाईबी अग्रवाल शामिल रहे। ( Agra News: IMA Agra honored with award in three category in UPCON 2025#Agra )
ये मिले अवार्ड
- सेकेंड बेस्ट लोकल ब्रांच – उत्तर प्रदेश
- बेस्ट सेक्रेटरी लोकल ब्रांच – उत्तर प्रदेश
यह विशिष्ट सम्मान डॉ. रजनीश मिश्रा को मिला। - बेस्ट SWC मीटिंग – उत्तर प्रदेश