आगरालीक्स…वसंत पंचमी 14 फरवरी को। कई शुभ संयोग के साथ मनेगी। विवाह का अनबूझा मुहूर्त भी।
श्री सरस्वती जयंती पर कई शुभ योग

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान एवं गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक वसंत
पंचमी (श्री सरस्वती जयंती) कई शुभ योग में है।
13 फरवरी की दोपहर 14 फरवरी तक पंचमी तिथि
माघ शुक्ल पक्ष दिन बुधवार रेवती नक्षत्र सुबह 10:42 तक है, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र शुभ योग बालब करण के शुभ संयोग में मंगलवार 13 फरवरी 2024 की दोपहर 02:41 से बुधवार 14 फरवरी 2024 दोपहर 12:09 बजे तक पंचमी तिथि मान्य रहेगी,( उदया तिथि के हिसाब से भी 14 फरवरी बुधवार को ही बसंत पंचमी मान्य रहेगी। ह विवाह का एक अनबूझा (स्वयंसिद्ध) मुहूर्त भी है।