नईदिल्लीलीक्स… देश के आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस 2024 का रिजल्ट घोषित। वेद लहोटी ने टॉप किया है। टॉप 10 और आगरा के टॉपर।
नईदिल्लीलीक्स देश के आईआईटी, एनआईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस 2024 का रिजल्ट घोषित। वेद लहोटी ने टॉप किया है। टॉप 10 और आगरा के टॉपर।
आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस 2024 का रविवार को रिजल्ट घोषित कर दिया है। वेद लहोटी ने की पहली रैंक आई है, वेद लहोटी ने 355 में से 336 अंक प्राप्त किए हैं।
जेईई एडवांस में 48248 परीक्षार्थी हुए सफल
जेईई एडवांस 2024 में 48248 परीक्षार्थी सफल हुए हैं, इसमें से 40284 छात्र और 7964 छात्राएं हैं। कल से आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू होगी।
जेईई एडवांस के टॉप 10
वेद लहोटी
आदित्य
भोगलपल्ली संदेश
पुटटी कुशल कुमार
राजदीप मिश्रा
द्विज धर्मेश कुमार पटेल
कोडुरी तेजेश्वर
ध्रुविन हेमंत दोशी
अलाहाबोनिया डीबी सिधविक सुहास
अगरा के मेधावियों ने मारी बाजी
जेईई एडवांस 2024 में आगरा के मेधावियों ने भी बाजी मारी है। पीपल मंडी के रहने वाले आरपी शर्मा की बेटी शुभांगी शर्मा ने जेईई एडवांस में बाजी मारी है।