आगरालीक्स…आगरा में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच बड़े पर्दे पर। चार मल्टीप्लैक्स में की गई है लाइव प्रसारण दिखाने की तैयारी। क्रिकेट प्रेमियों में जबर्दस्त उत्साह..
विश्वकप में चल रहे हैं ग्रुप स्टेज के मुकाबले
टी-20 वर्ल्डकप के ग्रुप स्टेज के मैच रोमांचक दौर में चल रहे है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच खासकर विश्वकप के मैच अपना अलग स्थान रखते हैं। इसे देखने के लिए लोगों ने खास तैयारी की है।
सर्व, गोल्ड, भारत और डोम मल्टीप्लैक्स में दिखाया जाएगा मैच
आगरा के चार मल्टीप्लैक्स में भी भारत-पाकिस्तान के इस मैच को दिखाने की तैयारी की है, जिसमें सर्व, गोल्ड, भारत और डोम में दिखाया जाएगा।
टिकट की यह रहेंगी दरें
भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला आठ बजे से शुरू होगा, जबकि मल्टीप्लैक्स में शो 7.40 से शुरू जाएगा। मल्टीप्लैक्स में टिकट की दरें सिल्वर 200, गोल्ड 250, प्लेटिनियम की 500 रुपये रखी गई है।
भारत-पाक मैच के लिए लोगो में उत्साह ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग
भारत-पाक का मैच देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह है और इसके लिए सुबह से ही ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन बुकिंग शुरू हो गई है।