Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Venus Grah will have special grace on these three zodiac signs till August 7
आगरा

Venus Grah will have special grace on these three zodiac signs till August 7

134

आगरालीक्स…धन और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह की 7 अगस्त तक इन तीन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा. धनलाभ के साथ व्यापार में वृद्धि और जॉब के भी चांस…

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो उसका प्रभाव सीधा मानव जीवन पर पड़ता है. धन और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह ने 13 जुलाई को मिथुन राशि में गोचर कर लया है. यहां वह 7 अगस्त तक रहेंगे. वैसे तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनको इस दौरान धनलाभ, कारोबार में बढ़ोतरी तथा मुनाफा के साथ जॉब के चांस भी बन सकते हैं. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो तीन राशिया

मिथुन राशि — शुक्र का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में बुध स्वराशि में स्थित हैं. जिससे भद्र नाम के राजयोग बन रहा है. साथ ही शुक्र देव के भी साथ बैठने से केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है. साथ ही दशम भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान हैं, जिससे हंस नाम का राजयोग का निर्माण हो रहा है. इस समय आप लोगों को कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। किस्मत का भी इस दौरान आपको साथ मिलेगा. साथ ही इस समय नई जॉब का ऑफर आ सकता है या फिर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। इस समय आप लोग एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है.

कन्या राशि — शुक्र के गोचर करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकता हैं. क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में बुध ग्रह भद्र नाम का राजयोग का निर्माण हो रहा है. जिससे आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं. हालांकि इस समय आपको व्यापार के प्रति लावरवाही नहीं करनी चाहिए. साथ ही बधादित्य राजयोग भी बना हुआ है. इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. इस समय आपको कोई अवार्ड भी मिल सकता है. वहीं राजनीति में भी सक्सेस मिल सकती है. साथ ही भाग्येश, कर्मेश, धनेश साथ में स्थित हैं. इसलिए इस दौरान व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है. आप लोगों को नई जॉब का ऑफर आ सकता है. इस समय आपको राजसत्ता की प्राप्ति हो सकती है. आप लोग इस दौरान पुखराज और हीरा पहन सकते हैं. जो आपके लिए भाग्य स्टोन साबित हो सकता है.

मकर राशि — शुक्र ग्रह के गोचर करते ही आप लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव आ सकते हैं. क्योंकि आप लोगों की राशि से रूचक और शश नाम का राजयोग का निर्माण हो रहा है. इसलिए इस समय जो कार्य करना चाहते हैं वो कर सकते हैं. मतलब जो काम में आपको सफलता नहीं मिल रही थी वो अब मिल सकती है. साथ ही आप लोगों को नई जॉब का प्रपोजल आ सकता है. आप लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है. भाग्य का भी इस दौरान पूरा साथ मिलेगा. अटके हुए काम बनेंगे. हालांकि इस समय आपको व्यापार में निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह ले लेनी चाहिए तो बेहतर होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!