आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के पास कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग. आसमान में धुएं के गुबार छाए. फायरब्रिगेड ने पाया काबू
आगरा में बुधवार शाम को ताजमहल से कुछ ही दूरी पर कूड़े के ढरे में भीषण आग लग गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आग फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट के पास बने एक खाली प्लॉट में लगी. यहां पर काफी समय से कूड़ा फेंका जा रहा है. बुधवार शाम को किसी ने इसमें आग लग दी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया. आसमान में धुएं के काले गुबार छा गए. ऐसा लग रहा था कि जैसे कहीं बड़ी आग लगी है. इस पर थाना ताजगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गइ. फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई और उसने आग पर काबू पा लिया.