आगरालीक्स… (Agra News 9th June)आगरा के फव्वारा दवा बाजार पहुंची ड्रग डिपार्टमेंट की टीम, अछनेरा मेडिकल एजेंसी का खंगाला रिकॉर्ड, दो साल की खरीद बिक्री का मांगा रिकॉर्ड।
आगरा में एडीसी ड्रग एक जैन, ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन दीपक और ड्रग इंस्पेटर राजकुमार शर्मा ने बुधवार दोपहर में संत सूरी मार्केट फव्वारा स्थित अछनेरा मेडिकल एजेंसी पर जांच की। ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने अछनेरा मेडिकल एजेंसी के संचालक महेश सिंंघल से दो साल की दवाओं की सेल परचेज सहित अन्य रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए नोटिस दिया है।
अवैध दवा कारोबार का मामला
ड्रग डिपार्टमेंट की जांच के पीछे अवैध दवा कारोबार का मामला सामने आया है। इसकी जांच ड्रग डिपार्टमेंट की टीम कर रही है। आगरा से नशीली और नकली दवाओं का कारोबार चल रहा है, इससे पहले आगरा में आगरा गैंग, जयपुरिया गैंग पकडे जा चुके हैं। ये गैंग कई राज्यों में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार कर रहे थे।