Friday , 19 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Video: Agra By Election: Independent candidate Dr Madan Mohan Sharma road show with corruption effigies, Filed Nomination
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video: Agra By Election: Independent candidate Dr Madan Mohan Sharma road show with corruption effigies, Filed Nomination

96

आगरालीक्स… आगरा में एक युवा नेता ने राजनीति में कदम रखते हुए खलबली मचा दी है, पैसे के रसूक के चलते पार्टी से टिकट न मिलने पर भ्रष्ट्राचार की अर्थी कंधे पर रखकर नामांकन करने पहुंच गया, उसे देख लोगों की भीड साथ चलती गई। युवा नेता डॉ मदन मोहन शर्मा ने निर्दलीय नामांकन किया।
आगरा में 10 अप्रैल को भाजपा विधायक जगन प्रसाद की हार्ट अटैक से मौत के बाद आगरा उत्तर सीट खाली हो गई है। इस सीट पर 19 मई को मतदान होना है, 29 अप्रैल तक नामांकन किए जाने हैं। कांग्रेस ने रणवीर शर्मा, गठबंधन से सपा ने सूरज शर्मा को प्रत्याशी बनाया है, भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वैश्य बाहुल्य सीट पर ब्राहृमण मतदान निर्याणक भूमिका में हैं। ऐसे में किसी पार्टी से टिकट न मिलने पर डॉ मदन मोहन शर्मा ने शुक्रवार को निर्दलीय नामांकन किया।
लोकतंत्र के पर्व में भ्रष्ट्राचार की अर्थी


निर्दलीय प्रत्याशी डॉ मदन मोहन शर्मा

निर्दलीय प्रत्याशी डॉ मदन मोहन शर्मा ने आवास विकास स्थित अपने घर पर समर्थकों को संबोधित किया। इसके बाद बेलगाडी से वाल्मीकि वाटिका सुभाष पार्क से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला, हाथों में लोकतंत्र के पर्व में भ्रष्ट्राचार की अर्थी के बैनर लिए समर्थकों के साथ दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी को देखने वालों की भीड लग गई।


मेरा एक सवाल है,इसी सवाल के जवाब की तलाश में मैं आगरा उत्तर विधानसभा से नामांकन करा हैं
मेरा सवाल है लोकतंत्र के पर्व में भ्रष्ट तंत्र का क्या काम 
जैसा आप सभी जानते हैं,जिन्हें आप चुनकर सांसद और विधायक बनाते हैं,वे विधायक बनने के बाद बदल क्यों जाते हैं,इसकी भी जड में भ्रष्ट तंत्र है, घर के आगे नाली के खरजें से लेकर पीने के पानी और नौकरी में बडे स्तर पर भ्रष्टाचार चल रहा है, सीधे साधे लोग लाइन में लगे रहते हैं और रसूखदार लोग पैसे देकर अपना काम करा लेते हैं, ऐसा क्यों हो रहा है,कई बार खाली पेट अपने हक के लिए लाइन में घंटों खडे लोगों को देखने के बाद दिल में दर्द होता है,गुस्सा आता है कि आजादी के इतने साल बाद भी हम कहां हैं,भ्रष्टाचार ने सारा सिस्टम खराब कर दिया है,सरकारी खाजाना कुछ लोग डकार रहे हैं, विकास के नाम पर कागजों में खानापूर्ति हो रही है। मैंने लंबे समय तक छात्र राजनीति की, पूर्व कुलपतियों पर घोटाले में मुकदमे भी दर्ज कराए लेकिन कार्रवाई की इतनी धीमी गति है,अपने अनुभव, लोगों के दर्द को महसूस कर आज से मैं अपने समर्थकों के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल शुरू कर दिया हैं।यह चुनाव के बाद भी चलता रहेगा, किसी को चैन से बैठने नहीं दिया जाएगा। 


आप इतनी बडी संख्या में आए,मेरा हौसला बढाया,इसके लिए हाथ जोडकर नमस्कार, बुजुर्गों और बडों को नमस्कार चरण स्पर्श। आपका लाडला मदन मोहन शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी 89 आगरा उत्तरी विधानसभा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Businessman & his son died in road accident on Yamuna Express way Baldev Mathura

आगरालीक्स….Agra News: यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Medicity develop in 60 hectare near Inner Ring road Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ग्रेटर आगरा में 60 हेक्टेयर में मेडिसिटी...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Agra Youth drown in Radhkund died

मथुरालीक्स …आगरा का युवक गोवर्धन परिक्रमा के दौरान राधाकुंड में स्नान करते...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman climb over third floor of hotel in Tajganj

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में निर्माणाधीन होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़ी महिला,...

error: Content is protected !!