Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Actress Zeenat Aman share beauty tips in The Gourmet Club of Agra master class
टॉप न्यूज़बिगलीक्समनोरंजन

Actress Zeenat Aman share beauty tips in The Gourmet Club of Agra master class

127

आगरालीक्स.. आगरा में सेलिब्रिटी गेस्ट 70 से 80 के दशक कीं मशहूर फिल्म अभिनेत्री जीनत अमान ने बताया कि उनके दौर में कैसे महिलाएं सुडौल दिखने के लिए तरीके अलग थे। धनिया, तुलसी, पुदीना, सौंफ, मैथी, खीरा, ककड़ी, टमाटर आदि की भारतीय रसोई में खास जगह रही है। कैसा हो अगर आप अपनी छत, बरामदे व गमलों में भी इन्हें जगह देकर अपना खुद का गार्डन तैयार करें और ताजी हरी सब्जियों व औषधीय पौधों को अपने और परिवार की सेहत के लिए इस्तेमाल करें। आगरा में विशेषज्ञों ने इन्हीं सब बातों पर खास जानकारियां दीं।


अलग-अलग मंचों के माध्यम से आगरा में लोगों को अच्छे खान-पान और पोषण के प्रति प्रेरित कर रहे द गुरमेट क्लब आफ आगरा की ओर से होटल क्लाक्र्सशीराज में शुक्रवार को माइक्रोग्रीन्स (किचन फार्मेसी मास्टर क्लास) का आयोजन किया गया। अपराह्न तीन बजे से शुरू हुई कार्यशाला में क्लब कीं अध्यक्ष डा. रेणुका डंग, डॉ संगीता भटनागर एवं उपाध्यक्ष मयूरी मित्तल ने छोटे-छोटे प्रयासों से घर में सलाद उगाने और हैल्दी रहने के टिप्स दिए। बताया कि आप घर में एक बगीचा बना सकते हैं जहां तुलसी, धनिया, खीरा, ककड़ी, सौंफ, मैथी, पुदीना, टमाटर जैसे सेहत और औषधीय गुणों से युक्त पौधे लगा सकते हैं। चाहें तो आप इस तरह के पौधों को अपनी जरूरत के अनुरूप लगा सकते हैं। इस तरह यह चीजें व्यवसायिक फसलों में इस्तेमाल होने वाले रसायनों से भी मुक्त रहेंगी। सलाद और औषधियों को जितना ताजा इस्तेमाल में लाया जाए, उतना बेहतर। इन पौधों में विटामिन, मिनरल, एंटीआॅक्सिडेंट व फाइटोन्यूट्रिएंस भरपूर मात्रा में होते हैं। इतना ही नहीं इनका उपभोग आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचाए रखता है।


कार्यशाला में बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल हुईं 70 से 80 के दशक कीं मशहूर फिल्म अभिनेत्री जीनत अमान ने बताया कि उनके दौर में जब पोषण सलाहकार नहीं थे या यह एक विशेष क्षेत्र नहीं था तब भी लोग सेहत का ध्यान रखते थे, बस उनके तरीके अलग थे। दुनिया की कोई जलवायु हो इंसान के शरीर के लिए जो आवश्यक तत्व हैं वे समान ही रहते हैं। प्रकृति ने जलवायु के आधार पर अनाज, फल आदि बनाए हैं। खाने-पीने की आदतों व मान्यताओं के कारण एडजस्ट करने में परेशानियां भले ही आ जाएं, प्रकृति की ओर से ऐसा कोई अंतर नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि आज की तरह की पहले भी लोगों ने शरीर को स्वस्थ रखने के कुछ नियम बना रखे थे, बस फर्क ये था कि तब कही-सुनी बातों के आधार पर ऐसा किया जाता था। हालांकि भारत में खान-पान को लेकर विद्वानों-जानकारों की वे बातें आज भी विज्ञान से मेल खाती हैं। पहले ज्यादातर सेलिब्रिटीज भी खुद को इसी तरह फिट रखते थे। विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त अनिल कुमार कीं धर्मपत्नी अर्चना कुमार ने कहा कि फुल ग्रोन वेजिटेबिल से ज्यादा हेल्दी उनका माइक्रो फाॅर्म होता है।

इनमें एंटीआॅक्सिडेंट के साथ ही दूसरे जरूरी तत्वों की मात्रा कई गुना अधिक होती है। जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार कीं धर्मपत्नी डा. हेमलता ने कहा कि आजकल हर तरह की डाइट में आॅर्गेनिक वेजिटेबिल के इस्तेमाल को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं। ऐसे में इस तरह की कार्यशालाएं बेहद जरूरी हो जाती हैं। डीआईजी लव कुमार कीं धर्मपत्नी शक्ति सिंह ने कहा कि माइक्रोग्रीन्स को आम तौर पर सैलेड और माइक्रोन्यूट्रिएंट से भरपूर बुद्धा बाउल के रूप में कंज्यूम किया जाता है। इसके अलावा हर तरह खान-पान में यह आपको अच्छी सेहत प्रदान करते हैं। अतिथियों ने पोषण को लेकर ‘द गुरमेट क्लब आॅफ आगरा’ के प्रयासों की सराहना की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!