आगरालीक्स ….आगरा की बाह विधानसभा सीट से रानी पक्षालिका सिंह ने नामांकन किया, किससे मुकाबला है, जानिए इस सवाल के जवाब में क्या कहा, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा में 19 जनवरी बुधवार को कलेक्ट्रेट में बाह से भाजपा से विधायक रानी पक्षालिका सिंह नामांकन करने पहुंची। उन्होंने पिछले चुनाव में इस सीट से भाजपा से चुनाव जीता था। इस बार बाह विधानसभा सीट से सपा ने मधुसूदन शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। मधुसूदन शर्मा बाह विधानसभा सीट पर बसपा से चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में इस बार चुनाव रोचक हो गया है।
सभी से है मुकाबला
नामांकन करने के बाद विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने किस प्रत्याशी से मुकाबला मानती हैं इस सवाल के जवाब में कहा कि मेरा मुकाबला सभी प्रत्याशियों से है। भाजपा सरकार सबके विकास पर भरोसा रखती है, क्षेत्र में लगातार विकास किया जा रहा है।