आगरालीक्स… आगरा में दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मैनेजर से कैश से भरा बैग लूट ले गए बदमाश, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो के लिए क्लिक करें। #agraloot# #gasagency# #cashlooted#
आगरा के बटेश्वर क्षेत्र में बुधवार को गैस एजेंसी मैनेजर कैश जमा कराने के लिए एसबीआई की बटेश्वर ब्रांच एजेंसी से बाइक से जा रहे थे। बाइक सवार दो युवक मैनेजर की बाइक के पास पहुंचे और कैश से भरा बैग लूट लिया। दिनदहाड़े जिस जगह वारदात हुई वहां कोई नहीं था और सुनसान क्षेत्र था।
एक लाख 90 हजार कैश लूटकर भागे बदमाश
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गया, उन्होंने बताया कि जिस जगह वारदात हुई है वह सुनसान क्षेत्र है। मैनेजर से पूछताछ में सामने आया है कि बैग में एक लाख 90 हजार रुपये कैश था वह बैंक में कैश जमा करने के लिए जा रहा था।
गैस एजेंसी से निकाले गए कर्मचारियों पर शक, तीन टीमें गठित
गैस एजेंसी के मैनेजर से लूट की वारदात के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पूछताछ में सामने आया है कि गैस एजेंसी से कुछ दिन पहले कर्मचारियों को निकाला गया था, उनके द्वारा भी लूट करवाई जा सकती है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने लूट के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
सांकेतिक फोटो