आगरालीक्स ….आगरा में एक युवती और एक युवक का अलग अलग जगह शव मिला है। युवती जींस और टॉप पहने हुए है, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। #agralatestnews# #agratodaynews# Agralatestupdate#
आगरा में बुधवार सुबह थाना एत्माउददौला क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है,युवक के दोनों पैर शरीर से अलग हो गए। आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

25 साल की युवती का जला हुआ मिला शव
वहीं, बुधवार सुबह आगरा के जलेसर रोड पर एक युवती का शव मिला है, युवती की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। युवती नीले रंग की जींस और टॉप पहने हुए है। आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद उसकी पहचान न हो सके, इसके लिए शव को जला दिया गया है। राहगीरों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।