आगरालीक्स…. आगरावालों के लिए अपना टाइम आ गया, लोकतंत्र के महापर्व में आहूति देने के लिए तैयार हो जाएं। सबसे पहले मतदान करें, इसके बाद जलपान,मतदान के लिए उत्साह और लोकतंत्र में सहभागिता का संकल्प हर आगरावासी को लेना। इसी उदृदेश्य के साथ बुधवार को कॉसमॉल मॉल परिसर में मतदान जागरूकता अभियान चला रही श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी द्वारा पोस्टर और शॉर्ट फिल्म का हुआ विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में पोस्टर विमोचन के बाद मतदाता जागरूकता अभियान के लिए बनाई गई शॉर्ट फिल्म दिखाई गई, इसे देख गूंजने लगा अपना टाइम आ गया। संरक्षक डॉ डीबी शर्मा अमित सिंह विश्वजीत सिंह डॉ यादवेंद्र शर्मा अमित रावत डॉ दीपाली पाठक उमाकांत सारस्वत विवेक शर्मा एडवोकेट आशुतोष श्रोत्रिय धनवान गुप्ता बताया कि अभियान के तहत मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा, श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा सीपी शर्मा इसके लिए सोशल मीडिया की मदद के साथ ही नुक्कड नाटक भी किए जाएंगे। हर सोमवार को यमुना आरती स्थल श्री कैलाश मंदिर परिसर में भी मतदान जागरूकता का संकल्प दिलवाया जा रहा है। पोस्टर पोस्टर और शॉर्ट फिल्म का विमोचन आईएमए एएमएस के चेयरमैन डॉ डीवी शर्मा, अमित सिंह डॉ यादवेंद्र शर्मा उमाकांत सारस्वत अमित रावत डॉ अनुज पाराशर इंजीनियर वीरेंद्र सिंह डॉ दीपाली पाठक विवेक शर्मा एडवोकेट आशुतोष श्रोत्रिय विश्वजीत सिंह विक्रम शाह सिया सिसोदिया नीशू धनवान गुप्ता अमन सारस्वत नकुल सारस्वत कार्यक्रम में मौजूद रहे।
शॉर्ट फिल्म का कथानक
शॉर्ट फिल्म में एक कार्यालय में मतदान वाले दिन छुटटी का लुत्फ उठा ने की चर्चा होती है, आपस में बात कर रहे हैं, कह रहे हैं कि कल तो छुटटी है कुछ अलग करते हैं। इसी दौरान मुख्य किरदार नौकर कहता है कि यह लोकतंत्र का पर्व है। हमारे देश का विशाल लोकतंत्र हमें दुनिया में पहचान देता है और हम मतदान करने के बजाय छुटटी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। लोकतंत्र में कार्यालय के हर व्यक्ति को अधिकार है कि वह अपनी मर्जी से अपने नेता को चुने, तो क्यों ना वोट करें, अभी जो नेता चुने जाते हैं 40 से 50 फीसद वोट से चुने जा रहे हैं, मतदान का फीसद 100 हो जाए तो तस्वीर कुछ और होगी। इसलिए पहले मतदान करेंगे और उसके बाद जलपान क्योंकि अपना टाइम आ गया