आगरालीक्स… आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक के बाद एक दो हादसे, बस के ट्रक से टकराने से सात की मौत, दूसरी बस डिवाइडर पर टकराई, 20 घायल हो गए हैं। घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा में शनिवार रात को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मैनपुरी के करहल क्षेत्र में प्राइवेट बस ट्रक में जा घुसी, हादसे में सात की मौत हो गई, एक दर्जन लोग घायल हैं। इसके कुछ देर बाद ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा के डौकी क्षेत्र में अनियंत्रित प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने और पुलिस और स्थानीय लोग पहुंच गए।
खिडकी तोडकर घायलों को बाहर निकाला
हादसे के बाद बस में पफंसे घायलों को बाहर निकालने के लिए खिडकी तोडने पडी, इसके बाद घायलों को बाहर निकाला गया, प्राइवेट बस आजमगढ से दिल्ली जा रही थी। हादसे में 20 लोग घायल हैं, कुछ ही हालत गंभीर है।