आगरालीक्स ..आगरा में तेज स्पीड कार टोल प्लाजा पर आकर रुकी, कार से आग की लपटें उठने लगी, लपटों के बीच से कार सवार पांच यवुकों ने कूदकर जान बचाई। कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई, टायर फटने की तेज आवाज से लोग दहशत में रहे।
कमला नगर के रेणुका विहार निवासी प्रदीप कुमार अपनी मां, भाई और दो बच्चों के साथ ग्वालियर में सत्संग में गए थे। रात 11 बजे वे घर लौट रहे थे। सैंया टोल प्लाजा के पास कार जैसे ही लाइन में खड़ी हुई। उसमें बोनट की ओर से आग लग गई। प्रदीप ने नीचे उतरकर कार में सवार परिवार के सदस्यों को नीचे उतारा। थोड़ी देर में ही कार से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास दर्जनों वाहन खड़े थे। आग लगने की आशंका पर वहां भगदड़ मच गई। टोल प्लाजा पर कार में आग की लपटें बढ़ती रहीं और वहां आग बुझाने के कोई उपकरण नहीं थे। दमकल के पहुंचने तक कार पूरी तरह खाक हो गई।