आगरालीक्स…आगरा के रावतपाड़ा में दिनदहाड़े 40 लाख लूट का सीसीटीवी वीडियो वायरल. वीडियो में देखें कैसे तमंचा तानकर चारों बदमाश करते रहे लूटपाट…वीडियो के लिए क्लिक करें
आगरा के घने बाजारों में से एक रावतपाड़ा में शुक्रवार दोपहर को कोरियर कंपनी में हुई 40 लाख की लूट के मामले का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है. वीडियो में चारों बदमाश लूटपाट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान अंदर बैठे कर्मचारियों पर वे तमंचा ताने हुए हैं. बता दें कि आगरा के रावतपाड़ा में कई फर्म के गोदाम और कार्यालय हैं. शुक्रवार को रावतपाड़ा स्थित तिवारी गली में प्रथम तल पर कोरियर कंपनी एक फर्म में चार बदमाश दोपहर में घुस गए. बदमाशों ने तमंचे के बल पर फर्म में काम कर रहे कर्मचारियों को बंधक बना लिया.
कैश लूट कर फरार हुए बदमाश
बदमाशों ने फर्म में काम कर रहे कर्मचारियों को बंधक बना लिया. इसके बाद फर्म में रखे कैश को लूट कर बदमाश फरार हो गए. बदमाश यहां से 40 लाख रुपये लूटकर ले गए. बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाया, स्थानीय दुकानदारों के पहुंचने के बाद कर्मचारियों को बंधन मुक्त कराया गया. पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं, कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है.