आगरालीक्स.. आगरा के कैंट स्टेशन पर महिला अपने बच्चे के साथ लिफ्ट में फंस गई, चीख और बचाओ बचाओ की आवाज सुनकर जवान दौडे, 45 मिनट बाद वह लिफ्ट से बाहर निकल सकी। बच्चे के साथ महिला का बुरा हाल था।
आगरा के कैंट स्टेशन पर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने के लिए लिफ्ट लगी हुई है। प्लेटफॉर्म नंबर एक की लिफ्ट से प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर जाने के लिए एक महिला अपने बच्चे के साथ थी, रात 7 30 बजे लिफ्ट चलने के बाद बीच में रुक गई, बिजली आपूर्ति ठप होने से लिफ्ट बंद हो गई, महिला ने गेट खोलने की कोशिश की लेकिन नहीं खुला।
लिफ्ट में अकेली थी महिला
लिफ्ट में अपने बच्चे के साथ महिला अकेली थी, वह चीखने चिल्लाने लगी, बचाओ बचाओ कहती रही लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। करीब 3 0 मिनट बाद एक राहगीर ने महिला के चीखने की आवाज सुनी उसे जीआरपी कर्मियों को लिफ्ट में महिला के फंसने की जानकारी दी।
45 मिनट बाद लिफ्ट से बाहर निकली महिला
स्टाफ को बुलाया गया, इसके बाद लिफ्ट का गेट खोलकर महिला और उसके बच्चे को बाहर निकाला जा सका, करीब 45 मिनट तक महिला अपने बच्चे के साथ लिफ्ट में फंसी रही। स्टाफ का कहना है कि लिफ्ट में इमरजेंसी बटन भी लगा हुआ था लेकिन महिला यात्री को जानकारी न होने से उसे नहीं दबाया, जानकारी होने के तुरंत बाद ही महिला को लिफ्ट से बाहर निकाल लिया गया। महिला यात्री और बच्चा ठीक है।