आगरालीक्स.. (Agra News 12th August)आगरा में जोमेटो के डिलीवरी ब्वाय का ज्ञानी आइसक्रीम पर हंगामा, पुलिस के पहुंचने पर डिलीवरी ब्वाय शांत हुए।
आगरा के सिविल लाइंस में ज्ञानी आइसक्रीम पार्लर है। यहां गुरुवार रात को जोमेटो के डिलीवरी ब्वाय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। डिलीवरी ब्वाय का आरोप है कि ज्ञानी आइसक्रीम पार्लर का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते डिलीवरी ब्वाय का टेंपरेचर चेक करने के बाद दुकानदार सामान देते हैं। इसका आनलाइन रिकार्ड दर्ज किया जाता है। आरोप है कि ज्ञानी आइसक्रीम के संचालक राजेश अरोडा ने एक डिलीवरी ब्वाय का टेंपरेचर सामान्य से अधिक दर्ज कर दिया। इससे जोमेटो कंपनी ने उस पर दिन भर के लिए रोक लगा दी। वह दिन भर डिलीवरी नहीं कर सका और 500 से 600 रुपये का नुकसान हो गया।
डिलीवरी ब्वाय पहुंचे, हंगामा
गुरुवार रात को डिलवरी ब्वाय ज्ञानी आइसक्रीम, सिविल लाइंस पर पहुंच गए, बडी संख्या में पहुंचे डिलवरी ब्वाय ने ज्ञानी आइसक्रीम के संचालक पर अभद्रता करने के आरोप लगाए। इसे लेकर कापफी देर तक हंगामा चलता रहा, डिलीवरी ब्वाय का आरोप है कि कंपनी के द्वारा कोई मदद नहीं की जाती है। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।