आगरालीक्स ..आगरा में सूरज की पहली किरण के साथ चमकते ताजमहल के संगमरी हुस्न पर डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोएक रासमुसेन और उनकी पत्नी फिदा हो गईं। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा just one word Beautiful, इसके साथ ही डायना बेंच पर पत्नी संग फोटो कराए।
आगरा में शनिवार रात को डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोएक रासमुसेन अपनी पत्नी के साथ पहुंच गए थे, वे रविवार सुबह सूरज की पहली किरण के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। यहां उन्होंने धुंध में दमकते ताजमहल का संगमरी हुस्न देखा, धूप निकलने के साथ ही ताजमहल की खूबसूरती निखरने लगी, उन्होंने अपनी पत्नी के साथ ताजमहल के मुख्य मकबरे के साथ पच्चीकारी को देखा। डायना बेंच पर पत्नी के साथ फोटो कराए।
ताजमहल के संगमरी हुस्न पर डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोएक रासमुसेन और उनकी पत्नी फिदा हो गईं। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा just one word Beautiful,
एक शब्द खूबसूरत
प्रधानमंत्री लार्स लोएक रासमुसेन ने विजिटर बुक में लिखा एक शब्द खूबसूरत, इसके बाद वे पत्नी के साथ चले गए।
ताजमहल रहा बंद
डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोएक रासमुसेन के विजिट के दौरान ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहा, उनके जाने के बाद ताजमहल को पर्यटकों के लिए खोला गया, रविवार के चलते ताजमहल पर पर्यटकों की भीड उमड पडी।