आगरालीक्स.. आगरा के सेंट जोंस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ जीई जोजफ की नियुक्ति अवैध साबित होने के बाद भी उन्हें न हटाए जाने पर रविवार को बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। इस दौरान प्रबंध समिति की तीन सदस्यीय कमेटी में राजीव चंद्र पादरी आशीष हैविल विधि सलाहकार अमित सिंह ने वार्ता की, , उन्होंने प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर विधिक कार्रवाई का आश्वासन देकर क्रमिक अनशन खत्म करने के लिए कहा, काफी देर तक चली वार्ता के बाद क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया गया है। पूर्व छात्र नेता मदन मोहन शर्मा ने बताया कि प्रबंध समिति के साथ ही विवि प्रशासन ने प्राचार्य को हटाने की कवायद शुरू कर दी है, विवि प्रशासन ने शपथ पत्र के साथ दस्तावेज मांगे हैं। ये उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे प्राचार्य डॉ पीई जोजफ की नियुक्त को अवैध मानते हुए उनका अनमोदन निरस्त किया जाएगा।इसे देखते हुए एक महीने के लिए क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया गया है, इसके बाद भी प्राचार्य नहीं हटाए जाते हैं तो भूख हडताल की जाएगी।
