आगरालीक्स… आगरा से एससी एसटी एक्ट के विरोध में खुलकर बोलने वाले देवकी नंदन ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में लिया, एसएसपी अमित पाठक
आगरा में भारत बंद के बाद से एससी एसटी एक्ट के विरोध में सर्वण एकजुट हो गए हैं, खंदौली के सेमरा में सर्वणों ने महापंचायत का ऐलान किया था, इसे पुलिस ने रोक दिया। मंगलवार को खंदौली में एससी एसटी एक्ट के विरोध में खुलकर बोलने वाले कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर आ रह थे, इससे पहले ही पुलिस ने खंदौली को छावनी बना दिया। उन्हें खंदौली में सभा करने की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में दोपहर दो बजे कमला नगर के टेम्पटेशन रेस्टोरेंट में देवकी नंदन ठाकुर की प्रेसवार्ता का मैसेज सोशल मीडिया पर चलाया गया।
पुलिस ने घेरा टेम्पटेशन रेस्टोरेंट, हिरासत में लिए देवकीनंदन
मंगलवार दोपहर में पुलिस फोर्स ने टेम्पटेशन रेस्टोरेंट को घेर लिया, यहां से कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर को हिरासत में लिया गया है। मीडिया से एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि देवकी नंदन ठाकुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, भडकाउ भाषण के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, अभी देवकी नंदन ठाकुर को अरेस्ट नहीं किया गया है।
वीडियो के लिए क्लिक करें
रविवार को सेमरा में होनी थी महापंचायत
खंदौली के सेमरा गांव में रविवार को महापंचायत के आयोजन को लेकर पुलिस और आयोजकों में नोक-झोंक हुई थी। इसके बाद अब मंगलवार को कस्बे में कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर की सभा होनी थी। देवकी नंदन ठाकुर की सभा को लेकर आयोजकों ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क और सोशल मीडिया द्वारा प्रचार शुरू कर दिया था। सोमवार को अखबारों में सभा की जानकारी प्रकाशित होने के बाद प्रशासन मे हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह से ही अधिकारियों ने सभा आयोजकों के घरों पर धारा 144 का नोटिस चस्पा कर दिया। आयोजकों को बिना अनुमति सभा नहीं करने की चेतावनी दी। सुबह से ही एसपीआरए अखिलेश नारायन और सीओ एत्मादपुर ने पीएसी के साथ खंदौली में डेरा डाल दिया।
सभा स्थल पर हो रही तैयारियों को भी पुलिस ने बंद करा दिया। इसके बाद आयोजकों ने अनुमति न मिलने के कारण सभा को स्थगित कर दिया है। हालांकि जहां देवकीनंदन की सभा होनी थी, वहां भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
मथुरा के एक गांव के हैं कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर
देवकीनंदन ठाकुर का जन्म 12 सितंबर 1978 को उत्तर प्रदेश के मथुरा के गांव ओहावा में हुआ था, वे ब्राह्मण परिवार से हैं। उनके अलावा उनके 4 भाई और दो बहनें भी हैं।
6 साल की उम्र में वह घर छोड़कर वृंदावन पहुंचे और ब्रज के रासलीला संस्थान में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने भगवान कृष्ण और भगवान राम की भूमिकाएं निभाईं।