आगरालीक्स आगरा में डॉक्टरों ने दर्द से कराहते कैंसर मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए नया साल का जश्न मनाया, वार्ड को गुब्बारों से सजाने के साथ केक काटा गया, कैंसर मरीजों को उपहार दिए।
2019 के आगमन पर अलग अलग तरह से जश्न मनाया जा रहा है, सुबह से मंदिरों में भीड है। ऐसे में एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग में दर्द से कराहते मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अनूठा प्रयोग किया गया। विभाग की कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ सुरभि गुप्ता ने कैंसर वार्ड को जूनियर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की मदद से गुब्बारे से सजाया, कैंसर रोगियों को बीमारी से लडने का जज्बा पैदा करने के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं कराईं। उन्हें अहसास कराया कि हर पल का आनंद लेना चाहिए।
केक काटा, मुस्कुराने लगे चेहरे
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ सरोज सिंह ने कैंसर रोगियों के लिए किए गए प्रयोग की सराहना की, उन्होंने मरीजों के साथ केक काटा। कैंसर से लडते लडते मुरझाए चेहरे मुस्कुराने लगे। इस दौरान प्रमुख अधीक्षक डॉ एसके मजूमदार आदि मौजूद रहे।