आगरालीक्स.. आगरा में एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया पर लोग भडक गए, उनका विरोध करते हुए कहा कि ढोल नगाडे लेकर आ गए हो, जानते नहीं हैं डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्रधांजलि सभा जल रही है, मामला गर्मानो पर डॉ राम शंकर कठेरिया अपने समर्थकों के साथ वहां से चले गए।
आगरा में गुरुवार को डॉ बीआर अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सभा और विचार गोष्ठी आयोजित की गई, लोहामंडी के राजनगर में श्रद्रधांजलि सभा हो रही थी, इसी दौरान एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के नेत्रत्व में ढोल नगाडों के साथ वहां से कमल संदेश यात्रा निकली। डॉ कठेरिया सभा की तरफ जाने लगे, उन्हें लोगों ने रोक दिया, कहा कि आज बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस है और आप ढोल नगाडे बजा रहे हैं, जानते नहीं हैं क्या। डॉ कठेरिया ने हाथ जोडकर कुछ देर रुके, इसके बाद समर्थकों के साथ आगे चले गए।
वीडियो हो रहा वायरल
एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के विरोध का वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें पीछे से कुछ लोग कह रहे हैं कि आज क्या है यह नहीं जानते हैं। इस मामले में मीडिया से डॉ कठेरिया का कहना है कि बसपा साजिश के तहत यह काम कर रही है, ढोल नगाडे वाले आगे चले गए थे, इसके बाद वे डॉ बीआर अंबेडकर को पुष्प अर्पित करने गए थे, दलित समाज में कोई विरोध नहीं है।