आगरालीक्स.. आगरा में टयूटर ने दो छात्राओं को कमरे में बंद कर अश्लील हरकत करने के बाद रेप का प्रयास किया, छात्रा के शोर मचाने पर लोग आ गए, मुकदमा दर्ज कर टयूटर को अरेस्ट करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
आगरा के थाना एत्माउददौला में पांच दिसंबर को आठ साल की छात्रा अपनी सात साल की चचेरी बहन और भाई के साथ टयूशन पढने गईं थी, पुलिस ने बताया कि टेस्ट के बहाने टयूटर दोनों बहनों को कमरे में ले गया, उनके साथ अश्लील हरकत करने के बाद रेप का प्रयास किया, इस पर छात्राओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर दोनों छात्राओं का भाई आ गया, टयूटर ने उसकी पिटाई लगा दी, उसे जान से मारने की धमकी दी, इस मामले में इंस्पेक्टर कमेश सिंह का मीडिया से कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी टयूटर की तलाश की जा रही है।