आगरालीक्स…आगरा के दरेसी में प्लास्टिक के सामान की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे।
आगरा में श्री मनकामेश्वर मंदिर के पास दरेसी में एक बिल्डिंग में आ लग गई, बुधवार दोपहर में बिल्डिंग की पहली मंजिल से आग की लपटें बेकाबू होती गई। बिल्डिंग में नीचे जूते का शोरूम है और प्रथम तल पर दुकान है, इस दुकान में आग लगी है। आग की लपटें बेकाबू होने पर भीड लग गई। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की।

दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे
आगरा का रावतपाडा, दरेसी में कई बाजार हैं, यहां आग लगने से खलबली मची हुई है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

प्लास्टिक के सामान की दुकान में आग
दरेसी नंबर दो में प्लास्टिक के सामान बेचने वाली दुकान के प्रथम तल पर आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू हो गई, दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं।