Friday , 14 March 2025
Home टॉप न्यूज़ Video: Gold plated Kalash Placed on Radhasoami Samadhi sthal in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video: Gold plated Kalash Placed on Radhasoami Samadhi sthal in Agra

आगरा में राधास्वामी मत के संस्थापक की समाधि पर गोल्ड प्लेटेड कलश स्थापित किए जा रहे हैं.
आगरालीक्स आगरा में राधास्वामी मत के संस्थापक परम पुरुष पूरन धनी स्वामी जी महाराज की पवित्र समाधि पर गोल्ड प्लेटेड कलश स्थापित किए जा रहे हैं. इसके लिए दिल्ली से क्रेन मंगाई गई है। यह कलाश शुक्रवार तक समाधि स्थल पर स्थापित कर दिए जाएंगे। शुक्रवार को ही परम पुरुष पूरन धनी स्वामी जी महाराज के जन्म को 200 साल पूरे हो जाएंगे, इसके साथ ही स्वामी बाग में द्विशताब्दी समारोह होगा।
स्वामीबाग में पूरन धनी स्वामीजी महाराज की पवित्र समाधि के लिए कलश तैयार कराए गए थे, इन पर 155 किलोग्राम सोने की परत कलश पर चढाई गई है। यह कलश दुनिया भर के स्मारकों व धार्मिक स्थल पर लगे कलश में से एक होगा। पूरन धनी स्वामीजी महाराज की पवित्र समाधि का निर्माण सालों से चल रहा है।
राधास्वामी मत के तीसरे गुरु बाबूजी महाराज ने साल 1928 में कलश का जो डिजाइन बनाया था, उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। तब समाध निर्माण में सहयोगी भंवरलाल व लाला तोताराम थे। सात खंड का यह स्वर्ण कलश 31.3 फुट ऊंचा है। बुधवार को समाधि स्थल पर स्वर्ण जडित कलश स्थापित करने का काम शुरू हुआ, इसे देखने के लिए तमाम श्रदृधालु आ गए हैं।

पाकिस्तान से आए श्रदृधालु
आगरा में संस्थापक परम पुरुष पूरन धनी स्वामीजी महाराज के द्विशताब्दी जन्म समारोह मनाया जा रहा है। रविवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 170 सत्संगियों का जत्था आगरा आया है। यहां पहुंचे सत्संगियों ने बताया कि बाधाएं बहुत थीं। उनको वीजा मिलने में 2.5 महीने का लंबा वक्त लगा। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर अब अधिक है। कुछ साल पहले समूह (जत्थे) का वीजा आसानी से मिल जाता था। अब दिक्कत आती है। पहले तमाम जांच होती हैं, तब वीजा दिया जाता है।
आगे पढ़ें
23 घंटे में पाकिस्तान से आगरा
पहले जत्थे में 170 सत्संगी आए हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं शामिल हैं। ये लोग सिंध से पहले लाहौर पहुंचे। इसमें 17 घंटे लगे। लाहौर से आगरा पहुंचने में 16 घंटे का सफर रहा। अटारी बार्डर को पैदल पार करना पड़ा। यहां अब न बस है और न ही ट्रेन है।
खोखला हो चुका है पाकिस्तान
स्वामीबाग में पहुंचे पाकिस्तानी सत्संगियों का कहना है कि हिंदुस्तान में नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट मिला था। इमरान को पाकिस्तान में इसी कारण से वोट मिल सका है।
भ्रष्टाचार ने पाकिस्तान को खोखला कर दिया है। चुनाव में इमरान खान ने आवाम से भ्रष्टाचार का खात्मा करने का वादा किया। अवाम ने उनको मौका दिया है, ऐसे में इमरान सरकार पर किए गए वादों को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। करांची से आए नेत्र सर्जन और दल के प्रमुख डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि सरकार नई है, अवाम को भरोसा है कि ये मुल्क की तरक्की के लिए काम करेगी। पाक में अल्पसंख्यक हितों पर उनका कहना था कि हमारे मुल्क में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के प्रति मीडिया बेहद ही जागरूक है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mother-in-law and sister-in-law arrested in Agra IT manager Manav Sharma case…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आईटी मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में सास और साली...

बिगलीक्स

Agra News: Police arrested KS Rana, former professor of Agra College and owner of Krishna College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर और कृष्णा कॉलेज के मालिक केएस राणा...

बिगलीक्स

Photo News: Shrimankameshwar Nath played Holi of Masaan with devotees…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमनः कामेश्वर नाथ ने भक्तों संग खेली मसान की होली,...

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

error: Content is protected !!