आगरालीक्स.. आगरा के एसएन की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की मां ने कहा बेटी की हत्या करने वाला विवेक हैवान है, उसे फांसी की सजा दिलाएं।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से एमएस कर रही डॉ योगिता गौतम के तीन गोली मारकर हत्या कर शव डॉकी में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी कानपुर के रहने वाले उरई में मेडिकल अधिकारी डॉ विवेक तिवारी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।
फांसी की सजा दिलाएं
गुरुवार को एसएन स्थित पोस्टमार्टम हाउस में डॉ योगिता का पोस्टमार्टम चल रहा था, इसी दौरान एसएसपी बबलू कुमार वहां पहुंच गए। डॉ योगिता की मां आशा ने कहा कि विवेक हैवान है, उसे फांसी की सजा दिलाएं, उनकी प्यारी बेटी को छीन लिया।
हम एससी वह ब्राह्रमण कैसे करते शादी
डॉ योगिता के पिता अंबेश गौतम जवाहर नवोदय विद्यालय समिति जयपुर रीजन में अधिकारी हैं, उन्होंने मीडिया को बताया कि हम एससी हैं और डॉ विवेक ब्राहृमण था, बेटी ने बताया था कि डॉ विवेक शादी के लिए दबाव बना रहा है लेकिन शादी कैसे करते, सामज में लोग क्या कहते, डॉ विवेक के परिजन घर आते, वे शादी की बात करते तो कुछ सोझ सकते थे लेकिन इसका मौका नहीं दिया।
रिमांड पर लेगी पुलिस
डॉ विवेक तिवारी को अरेस्ट करने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया, जिस हथियार से डॉ योगिता को तीन गोली मारी गईं यह अभी नहीं मिला है, ऐसे में आगरा पुलिस डॉ विवेक को रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी।