आगरालीक्स…आगरा के एक मैरिज होम में आन डिमांड होने जा रही थी कैसीनो पार्टी. रातभर लाखों के दांव लगने की थी तैयारी, लेकिन पुलिस को मिल गई सूचना. छापा मारकर 13 किए अरेस्ट
आगरा के एक मैरिज होम में दिवाली पार्टी होनी थी और इसमें कैसीनो लगाए जाने की तैयारी भी की जा रही थी. रातभर लाखों के दांव लगाने को लेकर यह तैयारी की जा रही थी लेकिन तभी पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना मिल गई. इस पर पुलिस ने यहां छापा मारकर 13 लोगों को अरेस्ट किया है. यहां से कैसीनो का सामान भी बरामद किया गया है. पुलिस इन सभी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र के टीडीआई मॉल के पास एक मैरिज होम में संस्था की ओर से दिवाली पार्टी का आयोजन किया जा रहा था. पार्टी में जुआ खेलने के लिए कैसीनो भी लगाया जा रहा था जिसे लगाने के लिए दिल्ली से लोग बुलाए गए थे. यह जुआ पार्टी बड़े स्तर पर होने जा रहा था जिसका ठेका आगरा के एक युवक द्वारा लिया गया था. कैसीनो लगाने की पूरी तैयारी थी टेबल व अन्य सामान भी होटल पहुंच गया था लेकिन मुखबिर की सूचना पर यहां छापा मारा और 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो बड़ी—बड़ी पार्टियों में आन डिमांड कैसीनो लगाते हैं. यहां भी बड़ी पार्टी होनी थी जिसमें लाखों रुपये के दांव लगाए जाने थे. पकड़े गएसभी लोग दिल्ली के बताए गए हैं. पुलिस इनके खिलाफ और आगरा में ठेका लेने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.