आगरालीक्स…आगरा—उदयपुर वंदेभारत ट्रेन चलाने को लेकर चालकों में मारपीट. दो लोको पायलट भिड़े, एक दूसरे के कपड़े फाड़े, ट्रेन के कांच भी तोड़े…मारपीट का वीडियो देखें
झीलों की नगरी उदयपुर और ताजनगरी आगरा के बीच शुरू हुई नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में वर्किंग को लेकर एक बार फिर से विवाद हो गया है. ट्रेन चलाने को लेकर लोको पायलट में आपस में मारपीट हो गई है. झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए. ट्रेन के कांच और गार्ड रूप के दरवाजे का लॉक भी तोड़ दिया. ट्रेन में वर्किंग को लेकर दो रेल मंडलों के बीच का विवाद अब रेलवे बोर्ड तक भी पहुंच गया है लेकिन अभी तक इसका हल नहीं निकला है. इसके कारण ट्रेन भी देरी से चली है.
दोनों रेल मंडल के लोको पायलट चलाना चाहते हैं ट्रेन
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने के लिए कोटा रेल मंडल और आगरा रेल मंडल के बीच यह झगड़ा दो सितंबर को पहली बार तब हुआ जब यह ट्रेन कोटा से गंगापुर पहुंचीतो आगरा रेल मंडल के चालक ट्रेन को आगे ले जाना चाहते थे लेकिन गंगापुर सिटी के चालकों ने ट्रेन ले जाने से मना कर दिया. इसके बाद दोनों मंडल के कार्मियों के बीच झगड़ा हेा गया था. इस संबंध में आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों रेल मंडल के बीच विवाद का मामला सामने आया है. मुख्यालय तक जानकारी पहुंची है और जल्द ही विवाद का समाधान किया जाएगा.