आगरालीक्स…एपीजीआई में हुआ नए स्टूडेंट्स का ओरिएंटेशन कार्यक्रम. संस्थान के विभिन्न पहलुओं को नवप्रवेशित स्टूडेंट्स ने जाना
एपीजीआई में नए सत्र के पहले चरण में छात्र—छात्राओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम किया गया. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी आगरा पब्लिक ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में नये सत्र के पहले चरण में स्टूडेंट्स का आरिएंटेशन कार्यक्रम सफलतापर्वूक किया गया. इस अवसर पर सत्र 2024—25 के नव आगंतुक एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीए के छात्र छात्राओं का ओरिएंटेशन कर उन्हें संस्थान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन महेश चन्द्र शर्मा द्वारा किया गया.
उन्होंने संस्थान में स्टूडेंट्स के लिए आयोजित होने वाले विभिन्न शैक्षिक व सह—शैक्षिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न क्षेत्रों में इसके लाभों की जानकारी देते हुए छात्रों के भविष्य को सफल बननाने के लिए प्रोत्साहित किया. नवप्रवेशित स्टूडेंट्स ने कॉलेज प्रांगण, न्यू स्पोटर्स ग्राउंड और अत्याधुनिक आडिटोरियम का भी भ्रमण किया. इस अवसर पर ग्रुप के वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा, ग्रुप सेक्रेटरी अनिकेत शर्मा एवं एमडी रिचा शर्मा ने भी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया. इस कार्यक्रम में लगभग 525 स्टूडेंट्स उपस्थित रहे.
आगरा पब्लिक कॉलेज आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के प्रमुख डॉ.शेखर गुप्ता, समस्त विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील गर्ग, विनीत मिश्रा, डॉ.अभयकांत, डॉ. विजय भदौरिया, डॉ. अंजलि, योगेश शर्मा, आशीष अग्रवावल, ज्योति गुप्ता, स्वाति पांडे, उद्यान भदौरिया, अनुपमा शर्मा, वैशाली, मो. कसफ, रिमिशा जैन, महेंद्र, मिनी मनचंदा, विष्णु शर्मा, मुस्कान, पारुल शर्मा आदि उपस्थित रहे. संचालन आंचल ने किया, अमित तिवारी का विशेष योगदान रहा.