आगरालीक्स…आगरा में स्कूल के गेट में फंसी कुत्ते की गर्दन. निकालने में छूट गए पसीने. वीडियो में देखें फिर किस तरह से निकाला कुत्ते को सुरक्षित बाहर
आगरा में इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक कुत्ते की गर्दन स्कूल के गेट के नीचे वाले हिस्से में फंस गई. कुत्ता इस तरह से गेट में फंसा कि वह लाख कोशिशों के बाद भी खुद को नहीं निकाल पाया. ऐसे में जब लोगों ने कुत्ते को तड़ता देखा तो पहले खुद कोशिश की और बाद में पुलिस को सूचना दी. दरोगा सहित पुलिसकर्मियों ने भी करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाला.

मामला परिषदीय विद्यालय इरादतनगर प्रथम ब्लॉक सैंया आगरा का है. बताया जाता है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक गेट पर ताला लगाकर चले गए और एक कुत्ता स्कूल के अंदर ही बंद रह गया. कुत्ते ने स्कूल के गेट के नीचे से निकलने का प्रयास किया लेकिन उसकी गर्दन गेट के नीचे बुरी तरह से फंस गई. इधर जब लोगों ने कुत्ते को तड़पता देखा तो पहले निकालने की कोशिश की और बाद में पुलिस को सूचना दी.
सूचना पर थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद गेट को ऊपर उठा कर कुत्ते की गर्दन को बाहर निकाला. बाद में विद्यालय का ताला खुलवाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस के इस कार्य की बहुत सराहना हुई है. यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.