आगरालीक्स…ताजमहल देखने पहुंची डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति रकेल पेना. कहा—लंबे समय से थी ताज के दीदार की हसरत, आज हुई पूरी…देखें वीडियो
डोमिनिकल गणराज्य की उपराष्ट्रपति रकेल पेना आज ताजमहल देखने के लिए आगरा पहुंची. रकेल पेना इस समय भारत की यात्रा पर हैं. आज वो ताजमहल के दीदार को पहुंची. उन्होंने ताजमहल का बारीकी से दीदार किया और फेमस डायना बेंच पर फोटो भी खिंचाया. उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से ताजमहल का दीदार करने की हरसत पाले हुई थी और आज उनकी यह हसरत पूरी हुई है. उन्होंने ताजमहल की विजिट के लिए की गई व्यवस्था को भी सराहा.
बता दें कि डोमिनिकल गणराज्य की उपराष्ट्रपति रकेल पेना इस समय भारत की यात्रा पर हैं. वह पहली विदेशी मेहमान हैं जिन्होंने नए संसद भवन में प्रवेश किया है. नए संसद भवन में उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की. बता दें कि भारत और डोमिनिकल गणराज्य के संबंधों को 25 ऐतिहासिक वर्ष पूरे हो रहे हैं.