Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Video News: Fire breaks out in building near St. John’s Chauraha, Agra…#agranews
बिगलीक्स

Video News: Fire breaks out in building near St. John’s Chauraha, Agra…#agranews

503

आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स चौराहे के पास बिल्डिंग में लगी आग. आग की तेज लपटें. ऊपर की मंजिल पर रहता है परिवार…मची अफरातफरी. देखें वीडियो

आगरा के सेंट जॉन्स चौराहे पर आज शाम एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. आग जिस बिल्डिंग में लगी है उसके ऊपर परिवार रहता है जिसे सुरक्षित निकाल लिया गया है. आग की तेज लपटें वीडियो में देखी जा सकती हैं. सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर किसी तरह से काबू पाया गया.

सेंट जान्स कॉलेज के मेन गेट के सामने किताबों की दो दुकानें हैं. इन दुकानों के ऊपर गोदाम है जबकि उससे ऊपर की मंजिल पर भवन स्वामी का परिवार रहता है. आज शाम सात बजे किसी कारणवश बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर आग लग गई. गोदाम से आग की उठती लपटें भयानक थीं. परिवार के लोगों को आनन फानन में बिल्डिंग से बाहर निकाला गया. सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया गया. आग लगने से चौराहे पर जाम की स्थिति भी पैदा हो गई. आग के कारणों का पता नहीं चला है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two died in Agra-Lucknow Expressway after Car collide with truck

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार को...

बिगलीक्स

Agra Education News: 89 Medal List for DBRAU Agra Univ. Convocation on 3rd August 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा...

error: Content is protected !!